सबौर में हुई छिनतई मामले में दो आरोपी धराए

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सबौर थाना क्षेत्र में राजपुर बहियार के पास हुई छिनतई मामले में

सबौर में हुई छिनतई मामले में दो आरोपी धराए

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सबौर थाना क्षेत्र में राजपुर बहियार के पास हुई छिनतई मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि सबौर थाना क्षेत्र के ही मिर्जापुर के रहने वाले अमन कुमार और विनोद पासवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से चांदी की चेन, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर लैलख के रहने वाले गुलशन कुमार ने केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि दो जून को नाथनगर स्थित अपने ससुराल से बाइक से अपने घर लैलख जा रहा था तभी राजपुर बहियार के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित के ही आवेदन पर केस दर्ज किया गया था। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन किया गया। जिसमें सबौर थानेदार बिट्टू कुमार कमल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।