मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : पिंकी पवार
राष्ट्रसेवा और आत्मरक्षा का मिला प्रशिक्षण, दुर्गा वाहिनी वर्ग संपन्न कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रामपुर

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रामपुर इंटरस्तरीय विद्यालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण वर्ग 28 मई से प्रारंभ होकर तीन जून तक चला, जिसमें विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों से आयी सैकड़ों बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान बहनों को शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद प्रतिभागियों ने पूरे समर्पण एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने साहस, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय सह-संयोजिका अध्यक्ष पिंकी पवार ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है।
उन्होंने बहनों से अपने भीतर आत्मरक्षा, सेवा, संस्कार और संगठनात्मक कार्यों की भावना को निरंतर विकसित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मातृशक्ति संयोजिका मनु प्रियम, सरिता बहन, पिंकी कुमारी, प्रांत समरसता प्रमुख संदीप कुमार, भागलपुर जिला सह मंत्री कुंदन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


