जगदीशपुर प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव के बाद सरगर्मी तेज
Apr 04, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
गोराडीह में जगदीशपुर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। दोनों पक्ष पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अविश्वास प्रस्ताव पर समीक्षा बैठक की तिथि अभी तय नहीं हुई है।

गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है । दोनों खेमा अपने अपने पक्ष में पंचायत समिति सदस्यों करने के पक्ष में पूरी ताकत लगा दी है और अलग-अलग बैठक और संपर्क कर रहे हैं। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव पर समीक्षा बैठक की तिथि अभी निर्धारित नही की गई है। वहीं बाजार और चाय दुकानों पर लोग अविश्वास प्रस्ताव पर ही चर्चा कर रहे हैं। बताते चलें कि 28 फरवरी को पूर्व प्रमुख रजनी देवी की अगुवाई में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


