Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolitical Preparations Intensify for Bihar Elections with PM Modi s Rally in Bhagalpur
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छह नवंबर को भागलपुर दौरा तय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छह नवंबर को भागलपुर दौरा तय

संक्षेप: दूसरे चरण के चुनाव के लिए सियासती विसात पूरी तरह तैयार एनडीए के कई नेताओं

Thu, 30 Oct 2025 01:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। दूसरे चरण के चुनाव के लिए सियासत की विसात पूरी तरह तैयार है। छह नवंबर को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के साथ एनडीए भागलपुर सहित आसपास के जिलों में पूरी शक्ति से जुटेगी। प्रधानमंत्री का छह नवंबर को भागलपुर दौरा तय हो गया है, इसकी पुष्टि भागलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यालय से इसकी सूचना आ गई है। पीएम की सभा से पहले भी भाजपा के कई नेता भागलपुर में कैंप कर रहे हैं। इसमें उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित अन्य नेता शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनके अलावा संगठन से जुड़े अन्य नेताओं का भी जनसंपर्क हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पीएम की सभा के साथ ही भागलपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी से जुड़े प्रदेश एवं केन्द्र के वरीय नेताओं का प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। अलग-अलग जगहों पर इन नेताओं के प्रवास की योजना भी बनायी जा रही है। समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच जाकर ये नेता संवाद करेंगे। पीएम की सभा हवाई अड्डा मैदान में भी होनी तय मानी जा रही है। सभा के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को हवाई अड्डा मैदान का जायजा भी लिया है। इस सभा में न केवल भागलपुर बल्कि आसपास के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी जनता को आमंत्रित किया जाएगा। महागठबंधन के स्टार प्रचारक भी डालेंगे लंगर पांच को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव नाथनगर के कजरैली में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित अन्य नेताओं की सभा होगी भागलपुर, प्रधान संवाददाता। एक तरफ जहां एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं का कार्यक्रम तय हो रहा है। वहीं महागठबंधन की ओर से भी तैयारी हो रही है। बुधवार को प्रदेश मुख्यालय से आयी सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 5 नवंबर को नाथनगर विधानसभा के कजरैली इलाके में सभा करेंगे। राजद जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने बताया कि स्टार प्रचारकों की सूची के अनुसार अभी अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय हुआ है। इसके अलावा तेजस्वी यादव, रोहिणी यादव, मुकेश सहनी आदि नेताओं का भी दौरा होना है। अभी इनके कार्यक्रम के लिए तिथि तय नहीं हुई है। पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने तक यह कार्यक्रम भी तय हो जाएगा। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज जमाल ने बताया कि राहुल गांधी की सभा भी भागलपुर में होनी है। इसके अलावा कोशिश है कि इस बार प्रियंका गांधी को भी भागलपुर बुलाया जाय। इसके लिए प्रदेश स्तर पर बातचीत हो रही है। कहलगांव व सुल्तानगंज में महागठबंधन का प्रचार दिलचस्प होगा भागलपुर। कहलगांव और सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन का प्रचार अभियान दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि इन दोनों सीटों पर महागठबंधन के दोनों प्रमुख सहयोगी दल राजद और कांग्रेस के उम्मीदवार भी आमने-सामने हैं। महागठबंधन से जुड़े वैसे दल जिनके प्रत्याशी नहीं हैं उनके लिए असमंजस की स्थिति होगी कि किनके लिए वोट मांगें।