भागलपुर : पुलिस सप्ताह के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Feb 24, 2026 11:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में पुलिस सप्ताह के दौरान, मंगलवार को पुलिस प्रतिष्ठानों और स्कूलों में महिलाओं की भूमिका और सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह सप्ताह 22 फरवरी से शुरू हुआ और 27 फरवरी को समाप्त होगा। इसके अलावा, नशीले पदार्थों के प्रति जागरूकता के लिए दौड़ का आयोजन भी किया गया।

भागलपुर। पुलिस सप्ताह के दौरान मंगलवार को पुलिस प्रतिष्ठानों और स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। समाज में महिलाओं की भूमिका और महिला सुरक्षा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस सप्ताह की शुरूआत 22 फरवरी को हुई है। 27 फरवरी को इसका समापन होगा। पुलिस सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने नशीले पदार्थ को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए दौड़ का भी आयोजन किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


