बाइक चोर गिरोह का खुलासा, झारखंड से तीन गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के बाद पुलिस की कार्रवाई भागलपुर, वरीय संवाददाता

कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के बाद पुलिस की कार्रवाई भागलपुर, वरीय संवाददाता कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी को लेकर पुलिस ने जांच व अनुसंधान के बाद बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। भागलपुर पुलिस की टीम ने गिरोह में शामिल झारखंड के रहने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस खुलासे को लेकर एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी अजय चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। नाबालिग की निशानदेही पर गोड्डा के दो आरोपी स्टेशन से धराए एसपी सिटी ने बताया कि 16 सितंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र में मुकुल ट्रेडर के पास से सबौर धनकर के रहने वाले बिट्टू कुमार की बाइक चोरी हो गई।
कोतवाली और तिलकामांझी पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच व अनुसंधान करते हुए मामले में एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। उसकी निशानदेही पर झारखंड के गोड्डा सरैनी बाजार के रहने वाले सयन कुमार मंडल और गोड्डा के ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के रहने वाले अमन कुमार झा को भागलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइक खरीदने वाले झारखंड दुमका के रहने वाले उज्जवल कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से तिलकामांझी थाना क्षेत्र से बांका बाराहाट के रहने वाले शख्स की चोरी हुई बाइक भी बरामद किया है। पुलिस ने दुमका के रामगढ़ में तीन बाइक संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है जिसका सत्यापन किया जा रहा है। छापेमारी दल में कोतवाली थानेदार इंस्पेक्टर अरुण कुमार, तिलकामांझी थानेदार इंस्पेक्टर शंभू पासवान, एसआई शशि कुमार, बरारी थानेदार एसआई बिट्टू कुमार और डीआईयू के पदाधिकारी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




