कटिहार: पुलिस लाइन में प्रशिक्षु जवानों का 16 किलोमीटर रोड मार्च

Feb 07, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कटिहार में पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु जवानों ने 16 किलोमीटर का रोड मार्च किया। इसका उद्देश्य जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और सहनशक्ति को मजबूत करना था। सभी जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कटिहार: पुलिस लाइन में प्रशिक्षु जवानों का 16 किलोमीटर रोड मार्च

कटिहार, एक संवाददाता। पुलिस लाइन में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु जवानों का पुलिस लाइन से लेलहा चौक और लेलहा चौक से पुलिस लाइन 16 किलोमीटर का रोड मार्च कराया गया। इस रोड मार्च का मुख्य उद्देश्य जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं सहनशक्ति को और अधिक मजबूत करना था। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षु जवानों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ रोड मार्च में भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से जवानों में न केवल शारीरिक मजबूती आती है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और टीम भावना भी विकसित होती है। रोड मार्च के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा जवानों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।