भागलपुर : लूट व छिनतई की घटनाओं को बार-बार अंजाम दिया तो जमानत रद्द होगी
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में पुलिस उन अपराधियों की पहचान कर रही है जो संपत्तिमूलक कांडों को बार-बार अंजाम देते हैं। एसएसपी प्रमोद कुमार ने डीएसपी और थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि इन अपराधियों के जमानत को रद्द करने के लिए कोर्ट में प्रे की जाएगी ताकि भविष्य में घटनाएं घटित न हों।

भागलपुर से अमित कुमार चौधरी की रिपोर्ट : जिले में वैसे अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है जो संपत्तिमूलक कांडों को बार-बार अंजाम देने में शामिल हों। उन अपराधियों को चिन्हित कर उनके जमानत को रद्द करने को लेकर पुलिस कोर्ट में प्रे करेगी। उनके आपराधिक इतिहास को बताया जाएगा और यह भी बताया जाएगा कि वैसे अपराधियों के बाहर रहने पर फिर से घटनाएं घटित हो सकती हैं। एसएसपी प्रमोद कुमार ने इसको लेकर सभी डीएसपी और थानेदार को निर्देश दिया है। लूट, छिनतई, डकैती जैसी घटनाओं में शामिल वैसे अपराधियों को थाना स्तर पर चिन्हित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


