भागलपुर : रोको-टोको अभियान में होगी सख्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में शहरी क्षेत्र की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सभी थानेदारों को रोजाना रोको-टोको अभियान चलाने का निर्देश दिया है, जिसमें संदिग्धों से पूछताछ और वाहन चेकिंग शामिल है। अवैध तस्करी पर नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है।

भागलपुर : रोको-टोको अभियान में होगी सख्ती

भागलपुर। शहरी क्षेत्र में सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ेगी। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सभी थानेदार को रोजाना रोको-टोको अभियान चलाने को कहा है। इस अभियान के दौरान संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ करने का निर्देश है। इसके साथ ही विभिन्न चौक चौराहों और सड़कों पर वाहन चेकिंग में भी सख्ती होगी। हथियार और नशीले पदार्थ की अवैध तस्करी पर नियंत्रण को लेकर वाहनों की जांच करने को कहा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।