Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Struggle to Find Body in Kidnapping and Murder Case of Sikandar Kumar
लखीसराय: सिकंदर कुमार हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल

लखीसराय: सिकंदर कुमार हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल

संक्षेप:

लखीसराय में सिकंदर कुमार के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक शव नहीं मिला है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य तीन संदिग्धों की तलाश जारी है। शव...

Sep 04, 2025 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय। सिकंदर कुमार के अपहरण और उसकी हत्या कर उसके शव को हाथिदह स्थित गंगा नदी में फेंकने के मामले में अबतक पुलिस को मृतक का शव नहीं मिला है। इधर इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया हे। बताया जाता है कि इनके साथ तीन अन्य भी शामिल थे जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इन लोगों ने जिस समय शव को गंगा में फेंका था उस समय गंगा खतरे के निशान से उपर बह रही थी, ऐसे में एसडीआरएफ को लाख प्रयास के बाद भी कुछ हाथ नहीं लग सका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।