
घोघा बाजार में दिनदहाड़े हुई डकैती का खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार
संक्षेप: गोपाल उपाध्याय के घर पांच अक्टूबर की सुबह दिया था घटना को अंजाम बदमाशों ने
घोघा बाजार निवासी गोपाल उपाध्याय के घर दिनदहाड़े हुई डाका कांड का घोघा थाना की पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ कल्याण आंनद ने बताया कि घोघा बाजार के गोपाल उपाध्याय के घर पांच अक्टूबर की सुबह छह बजे तीन बदमाशों ने जबरदस्ती घर में घुसकर उनकी पत्नी क्रांति देवी को बंधक बनाकर नगद और आभूषण की लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को लेकर क्रांति देवी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं विभिन्न स्थलों की सीसीटीवी फुटेज की जांच प्रारंभ कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने सबौर थाना क्षेत्र के बासुकी मंडल, ललन कुमार और पवन शर्मा की पहचान की। जिसमें बासुकी मंडल, ललन कुमार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मोबाइल सीडीआर एवं कन्फेशन से तीन अन्य लोगों की पहचान की गई। जिसमें घोघा बाजार के संतोष दुबे, सबौर थाना मिर्जापुर के फूलचंद दास और मुस्लिम टोला के मो. शमीम उर्फ गुड्डू की संलिप्तता पायी गई। तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड घोघा बाजार के संतोष दुबे थे। घटना के 10 दिन पूर्व संतोष दुबे के द्वारा गोपाल उपाध्याय के घर की रेकी की गई थी। छह बदमाशों में से सबौर थाना क्षेत्र का पवन शर्मा फरार चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, बासुकी मंडल के पास से लूट की गई एक अंगूठी, घटना के दिन ललन के पहने गए वस्त्र पुलिस ने जब्त किया है। उन्होंने बताया कि संतोष दुबे का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। बलात्कार क आरोपी है। फूलचंद दास शराब तस्करी मामले में अभियुक्त है। बासुकी मंडल दो बार लूटकांड में जेल गया है। कांड उद्वेदन और छापेमारी दल में घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार और सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान और पुलिस बल शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




