सहरसा: छापेमारी में देसी कट्टा बरामद, एक गिरफ्तार
Apr 04, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
बिहार के सत्तर कटैया के बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी मंजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईयू टीम को सूचना मिली थी कि उसके घर में हथियार रखा गया है। पुलिस ने कार्रवाई कर कट्टा बरामद किया और आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

सत्तर कटैया। प्रखंड के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्मा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी कट्टा बरामद किया है। इस मामले में मंजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। डीआईयू टीम सहरसा को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के घर में अवैध हथियार रखा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर के छज्जे से कट्टा बरामद किया। अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


