अररिया: 21.780 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त व चालक फरार
नरपतगंज, अररिया से नंदकिशोर भगत जोकीहाट(एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या गश्ती

नरपतगंज, अररिया से नंदकिशोर भगत जोकीहाट(एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान एनएच 327 ई पर रानी चौक के पास एक कार से 21.780 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। लेकिन पुलिस ने कार को जब्त कर थाना लेते आयी। जब्त वाहन का पंजीकरण संख्या बीआर 01 एभी -5583 है। कार किशनगंज की ओर से अररिया की ओर जा रही थी। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है।
सूचना के आधार पर रानी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान किशनगंज की ओर आ रही कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा।पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर 27 पीस हायवर्ड्स 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर (प्रत्येक बोतल 500 एमएल) तथा 46 पीस ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की (प्रत्येक बोतल 180 एमएल) बरामद किया गया। कुल मिलाकर 21.780 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। इस मामले में जोकीहाट थाना कांड संख्या 197/26 दर्ज करते हुए वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है थानेदार ने बताया कि शराब बरामदगी अभियान में सअनि आशीष आनंद सहित सशस्त्र पुलिस बल की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार क्षेत्र में अवैध बीयर व शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है, जिससे इसके धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


