Bhagalpur News: अररिया : मजलिसपुर से देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
Bhagalpur News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बीते रविवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना

Bhagalpur News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बीते रविवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मजलिसपुर पंचायत के दो अलग अलग वार्डों से कुल 15 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया। जबकि कारोबारी मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। इस मामले में अवर निरीक्षक जयनारायण प्रसाद के बयान पर पलासी थाना में दो लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया गया है। जिसमें सुनील ऋषिदेव साकिन मजलिसपुर वार्ड नंबर 07 तथा लुकी हांसदा मजलिसपुर वार्ड नंबर 10 को आरोपित किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि रविवार को गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त दोनों व्यक्ति अपने घर में देशी शराब बनाकर बेचता है।
सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस मजलिसपुर वार्ड नंबर 07 सुनील ऋषिदेव के घर पहुंची, तो एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने के बावजूद वह भाग निकलने में सफल रहा। भागे व्यक्ति की पहचान सुनील ऋषिदेव के रूप में की गयी। तलाशी के दौरान उनके घर से प्लास्टिक के गैलनों में रखा कुल दस लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया गया। तत्पश्चात सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस मजलिसपुर वार्ड नंबर 10 लुकी हांसदा के घर पहुंची तो एक व्यक्ति भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया, किंतु वह भाग निकलने में सफल रहा। भागे हुए व्यक्ति की पहचान लुकी हांसदा के रूप में की गयी।


