Bhagalpur News: जमुई: कार 127 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की

Bhagalpur News: जमुई: कार 127 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Bhagalpur News: जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक लग्जरी कार से 127 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमुई लखीसराय मार्ग स्थित अंबा गांव के पास हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उक्त कार्य का पीछा कर रही थी। उन्होंने बताया कि कार की डिक्की में विभिन्न ब्रांड के 127 लीटर विदेशी शराब बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में दौलतपुर के राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कार का नंबर प्लेट धनबाद से रजिस्ट्रेशन किया हुआ लगाया हुआ है। पुलिस वाहन की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: जमुई: कार 127 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार