Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Seize Over 3000 Bottles of Foreign Liquor in Sabour
बाईपास थाना के पास 3000 बोतल से अधिक शराब पुलिस ने किया बरामद

बाईपास थाना के पास 3000 बोतल से अधिक शराब पुलिस ने किया बरामद

संक्षेप:

तस्कर को भनक लगते ही खिरीबांध के समीप लावारिस स्थिति में ट्रक छोड़कर भागा बाईपास

Dec 13, 2025 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के भागलपुर जगदीशपुर मुख्य सड़क मार्ग पर बायपास थाना के समीप गुरुवार की देर शाम पुलिस ने 3000 बोतल से अधिक विदेशी शराब के साथ ट्रक को जब्त किया है। ट्रक खीरीबांध के समीप सड़क किनारे लावारिस स्थिति में खड़ा कर शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली और लकड़ी के भूसी के बोरे में दबा कर 146 कार्टन अलग-अलग कंपनी की विदेशी शराब बरामद किया है। शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बाईपास थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में शराब की खेप झारखंड से आ रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने ट्रक की जांच की और ट्रक पर लदे 146 कार्टन लगभग 1312 लीटर विदेशी शराब बरामद किया । शाम में अंधेरा का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया, लेकिन तकनीकी अनुसंधान से तस्कर की पहचान की जा रही है। इसके अलावा जिले में सभी नशीली पदार्थ का बिक्री करने को लेकर छापेमारी गिरफ्तारी बरामदगी की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह के कारोबार करने वाले गिरोह की भी पहचान और जांच की जा रही है। बरामद शराब के मामले में छापेमारी दल की टीम में शामिल बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा दरोगा गोपाल प्रसाद सुमन भारती सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।