ललमटिया: भारी मात्रा में देसी शराब बनाने के सामान के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नाथनगर के ललमटिया थाना की पुलिस ने छापेमारी में 65 किलो महुआ, 83 किलो गुड़ और 433 किलो नौसादर बरामद किए। पासीटोला निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन सामग्रियों से लगभग 5000 लीटर देसी शराब...

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नाथनगर के ललमटिया थाना की पुलिस ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर पासीटोला इलाके से देसी शराब बनाने वाले सामान में 65 किलो महुआ, 83 किलो गुड़ और 433 किलो नौसादर, 154 किलो यीस्ट, 49 हजार 560 रुपया और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। शराब तस्करी के आरोपी पासीटोला निवासी बंटी कुमार चौधरी और राजू कुमार को भी गिरफ्तार किया है। जानकारों की मानें तो जितनी मात्रा में नौशादर बरामद किया गया है, उससे करीब पांट हजार लीटर देसी शराब बनाई जा सकती है। ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दोनों तस्कर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


