Bhagalpur News: भारी मात्रा में देसी एवं विदेशी शराब बरामद
Bhagalpur News: सुल्तानगंज। महेशी चौक के समीप एक मकान से पुलिस ने अत्यधिक मात्रा में देशी

Bhagalpur News: सुल्तानगंज। महेशी चौक के समीप एक मकान से पुलिस ने अत्यधिक मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद किया है। दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि महेशी चौक समीप मोतिचक के कुछ युवक शराब की खेप लेकर पहुंचे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। थाने में दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों युवक पुरानी मोतीचक गांव का बताया जा रहा है।
उन्होंने बताया की बरामद देशी विदेशी शराब का सीजर बनाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


