बांका : उत्पाद विभाग ने विदेशी शराब लदा ई-रिक्शा किया जब्त
Feb 27, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
बांका के चान्दन थाना क्षेत्र में दर्दमारा के समीप उत्पाद विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से विदेशी शराब की खेप बरामद की गई। उत्पाद विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बांका, एक संवाददाता। चान्दन थाना क्षेत्र स्थित उत्पाद विभाग की चेकपोस्ट दर्दमारा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदेह के आधार पर एक ई-रिक्शा की तलाशी ली गई, जिसमें विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया। चालक से पूछताछ की जा रही है तथा शराब की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


