
अररिया: बाइक की डिक्की से पांच बोतल कफ सिरप बरामद
पलासी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बाइक से पांच बोतल कफ सिरप बरामद किया। युवक मोहम्मद अमजद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।
पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पलासी चौक पर खेखवा चौक से आने वाली एक बाइक की डिक्की से पांच बोतल कफ सिरप बरामद किया। इस दौरान एक युवक को धर दबोचा। दबोचे गए युवक मोहम्मद अमजद बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची का रहने वाला है। इस बाबत स. अ. नि महबूब आलम के लिखित बयान पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शनिवार की दोपहर गश्ती के गुप्त सूचना मिली के एक युवक लाल रंग की बाइक पैसन प्रो से खेखवा चौक से कोरेक्स लेकर पलासी चौक की ओर जा रहा है।
सूचना मिलते हुए पलासी चौक पर देखा कि खेखवा चौक की ओर एक लाल रंग की बाइक पर एक युवक आ रहा हैं। पुलिस बल को देखते ही युवक गाड़ी बैक कर वापस मुड़ गया। भीड़ के कारण पुलिस बल ने उन्हें दबोच लिया। गाड़ी का कागज मांगने पर प्रस्तुत नही कर पाया। जब गाड़ी के डिग्गी की तलाशी ली गयी तो उस में पांच बोतल इस कफ सिरप बरामद हुआ। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत अररिया भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




