अवैध पशु तस्करी के आठ मवेशी, पिकअप बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कटिहार के पोठिया थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 8 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था। वाहन को रोका गया और तलाशी में मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज किया है, और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध पशु तस्करी के आठ मवेशी, पिकअप बरामद

कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट पोठिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन से 8 मवेशियों को बरामद किया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पोठिया थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक पशुओं को ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने डूमर एचपी पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से कुल 8 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक का ने बताया कि पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।