Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Seizes 44 Bags of Fertilizer Smuggled to Nepal in Kuraskanta
अररिया : तस्करी के 55 बोरा खाद सहित पिकअप वेन को पुलिस ने किया जब्त

अररिया : तस्करी के 55 बोरा खाद सहित पिकअप वेन को पुलिस ने किया जब्त

संक्षेप:

कुर्साकांटा पुलिस ने तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे एक पिकअप वैन से 44 बोरा खाद जब्त किया है, जिसमें 15 बोरा यूरिया और 40 बोरा डीएपी शामिल हैं। चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मामले की जांच की जा रही है।

Dec 20, 2025 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा । निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा बाजार के मुख्य चौक के समीप कुर्साकांटा पुलिस ने तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे पिकअप वेन सहित उसपर लगे 44 बोरा खाद जब्त किया है। जब्त 55 बोरा खाद में 15 बोरा यूरिया व 40 बोरा डीएपी शामिल हैं। हालांकि इस दौरान मौके का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि अहले सुबह गस्ती के दौरान एक पिकअप को कमलदाहा की ओर से आते देखा। रोक कर तलाशी लेने के दौरान खाद बरामद किया गया। जब्त खाद में 15 बोरा यूरिया व 40 बोरा डीएपी बरामद किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूरिया के प्रत्येक बोरा का वजन 45 किलो है। जबकि डीएपी के प्रत्येक बोरा का वजन 50 किलो ग्राम है। इस प्रकार 12 सौ किलो ग्राम यूरिया और 12 सौ ग्राम डीएपी जब्त किया गया है। इस बीच चालक कोहरा का लाभ लेते हुए गाड़ी में चाभी लगा छोड़ कर चालक भागने में सफल रहा है। जब्त खाद को हत्ता चौक स्थित खाद दुकानदार कुंदन कुमार को सुपूर्द कर दिया गया है। थानेदार ने बताया कि कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक संजीव कुमार प्रशांत के आवेदन पर अज्ञात चालक एवं अवैध कारोबारी के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।