Bhagalpur News: अररिया: 32 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब जब्त, कारोबारी फरार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: अररिया जिले के कुर्साकांटा में सोनामणि गोदाम पुलिस ने सोमवार रात भारत-नेपाल सीमा के पास 32 बोतल, यानी 14 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर हटिया की ओर आ रहा है। गश्त के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी झोला छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Bhagalpur News: अररिया: 32 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब जब्त, कारोबारी फरार

Bhagalpur News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। सोनामणि गोदाम पुलिस ने सोमवार की रात्रि भारत नेपाल सीमा के निकट भारतीय क्षेत्र में 32 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब जब्त किया है। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार राजा बाबू पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से सोनामणि गोदाम हटिया होकर आने वाला है।सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर हटिया के निकट गस्ती बढ़ा दिया। इस क्रम में एक व्यक्ति को दोनों हाथ में झोला लिए आते देखा। पुलिस को देखते ही वह युवक झोला फेंक कर नेपाल की और भाग गया। जप्त झोला से 32 बोतल अर्थात 14 लीटर अंग्रेजी नेपाली शराब जप्त किया गया हैं।

थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अररिया: 32 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब जब्त, कारोबारी फरार