
अररिया: कोशी प्रदेश में अलग-अलग जगहों से 945 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार
मोरंग जिले के रंगेली में पुलिस ने 29 बोरा गांजा जब्त किया है। यह गांजा खेत में पुआल के नीचे छुपाया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह गांजा भारतीय क्षेत्र में तस्करी के लिए रखा गया था। जब्त गांजे का कुल वजन 921 किलो 66 ग्राम है।
जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोरंग जिला के सीमावर्ती शहर रंगेली में 29 बोरा गांजा पुलिस ने जब्त किया है । यह गांजा खेत में पुआल के नीचे छुपाकर रखा हुआ था । प्राप्त जानकारी अनुसार इलाका प्रहरी कार्यालय रंगेली के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार बोगटी के नेतृत्व में बीती रात करीब 9 बजे सर्च आपरेशन चलाकर यह करवाई में गांजा बरामद हुई है । मोरंग पुलिस का प्रवक्ता डीएसपी हरिनंदन चौधरी के अनुसार उक्त गांजा रंगेली नगरपालिका वार्ड 8 स्थित विद्युत कार्यालय के समीप एक खेत से बरामद हुई है । बताया गया है कि रंगेली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांजा तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में भेजने के उद्देश्य से रखा हुआ है , सूचना पर त्वरित पुलिस का त्वरित सर्च अभियान में उक्त सफलता मिली है ।
29 बोरा में 921 किलो 66 ग्राम गांजा बरामद हुई है । जब्त गांजा को इलाका प्रहरी कार्यालय में रख आगे की करवाई की जा रही है । पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि धनकुट्टा जिला के पहाड़ी इलाका से गांजा लाकर इस इलाका में स्टॉक कर रखा जाता है फिर रात्रि के समय भारतीय क्षेत्र में भेजा जाता है । इसी प्रकार सुनसरी के बरहक्षेत्र नगरपालिका वार्ड 11 में स्थानीय मधुबन पुलिस ने 19 किलो गांजा के साथ भारतीय नागरिक भूषण यादव और स्थानीय कोशी गांवपालिका वार्ड 6 निवासी रामनाथ यादव को गिरफ्तार किया है ।इसी प्रकार इलाका प्रहरी कार्यालय ईटहरी ने भी 5 किलो गांजा के साथ धनकुट्टा निवासी वीरेंद्र राई को गिरफ्तार किया है । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के द्वारा लागू औषध नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाकर करवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




