शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mar 03, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष द्वारा विशेष अभियान

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

होली पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को ट्रेन से उतरकर देसी-विदेशी शराब ले जाने की गुप्त सूचना पर आदर्शनगर गली में पुलिस तैनात थी। तलाशी के दौरान एक शराब तस्कर ने शराब छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 199 लीटर देसी शराब और 9.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसी दौरान एक व्यक्ति रतन दास (29), मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के पास से 750 मिलीलीटर विदेशी शराब की बोतल बरामद हुई, जिसके साथ उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।