मुंगेर: बहादुर नगर से 115 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Mar 01, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुंगेर जिले के बहादुर नगर में पुलिस ने 115 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की और एक व्यक्ति, अमरेश चौधरी, को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मुंगेर: बहादुर नगर से 115 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के बहादुर नगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 115.00 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश चौधरी (उम्र 50 वर्ष), पिता- स्व. राजनीती चौधरी, निवासी-बहादुर नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बहादुर नगर में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया गया।

वहीं, पुलिस ने बताया कि, आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि, शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।