
कटिहार: सालमारी थाना अध्यक्ष ने कई मतदान केंद्रों का लिया जायजा,वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
सालमारी थानें की पुलिस ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन आयोग और आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर थाना अध्यक्ष कुमारी जूली ने संवेदनशील और सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्रों की स्थिति का...
सालमारी, एक संवाददाता। सालमारी थानें की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया।बताते चलें कि जिला निर्वाचन आयोग एवं आरक्षी अधीक्षक कटिहार के निर्देश पर सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जूली द्वारा थाना क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का रविवार को जायजा लिया गया।थाना अध्यक्ष कुमारी जूली ने जानकारी देते हुए बताया थाना क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील,अतिसंवेदनशील और सामान्य श्रेणियों वाले कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया है।आगामी दिनों में प्रखंड स्तर से भी मतदान केंद्रों की सूची जारी होने के बाद एक बार फिर मतदान केंद्रों का विशेष गहनता के साथ जायजा लिया जाएगा। रविवार को जिन-जिन मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया जहां मुख्य रूप से यह देखा गया कि मतदान केंद्रों तक पहुंच पथ एवं चारदीवारी है या नहीं,सीएपीएफ के आवासन हेतु जो मूल-भूत सुविधाएं क्रमशःकिचन,शौचालय एवं विद्युतीकरण सहित कमरों के रख-रखाव की स्थिति देखी गयी।

जिसकी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को दी जाएगी। आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण चुनाव कराने को लेकर तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है।जिसको लेकर थाना स्तर से मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष कुमारी जूली ने बतायी कि रविवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया।जिसकी पूरी अद्यतन सूचना सूचीबद्ध करते हुए।वरीय पदाधिकारी को समर्पित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




