नवगछिया उपकारा में पुलिस ने की छापेमारी
नवगछिया। संवाद सूत्र वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे...
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 28 Nov 2021 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें
नवगछिया। संवाद सूत्र
वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे नवगछिया उपकारा में पुलिस ने सघन छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सभी वार्ड एवं जगहों की सघन तलाशी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला। वहीं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि जेल आईजी के निर्देश पर यह छापेमारी की गयी। जिसमें मेरे अलावा आठ थाने के थानाध्यक्ष समेत करीब एक सौ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।