अररिया : छापेमारी में देशी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
जोगबनी थाना पुलिस ने कुशमाहा के टीकरा में एक घर में छापेमारी की, जहां मानकी देवी नाम की महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। पड़ोसी घर में भी छापेमारी की गई, जहां पांच लीटर शराब बरामद हुई, लेकिन घर का मालिक भागने में सफल रहा।

जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट जोगबनी थाना पुलिस ने कुशमाहा के टीकरा स्थित एक घर में छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने शराब के साथ मानकी देवी नामक एक महिला को गिरफ्तार किया। अपर थानाध्यक्ष विष्णु कांत ने बताया कि गुप्त सूचना पर घर में छापामारी कर उक्त शराब बरामद की गई । इसी प्रकार गिरफ्तार महिला के पड़ोस में भी छापामारी की गई जहां पांच लीटर शराब बरामद हुआ हालांकि घर मालिक लक्ष्मण सादा भागने में सफल रहा ।
ये भी पढ़ें:महिला के पास मिली 15 लीटर शराब
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


