Bhagalpur News: बांका: छापेमारी में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: सुईया थाना पुलिस ने बघेला गांव में छापेमारी करते हुए दो फरार आरोपियों मुन्ना हेंब्रम और गुरुदेव हेंब्रम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने जानकारी के आधार पर कार्रवाई की और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

Bhagalpur News: बांका: छापेमारी में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur News: बांका, एक संवाददाता। सुईया थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर बघेला गांव से दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना हेंब्रम और गुरुदेव हेंब्रम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बघेला गांव में छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान का नेतृत्व सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने किया। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक खुश्बू सिंह, चंदन कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में फरार आरोपियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: बांका: छापेमारी में दो फरार आरोपी गिरफ्तार