लखीसराय: रोको-टोको अभियान में पुलिस की सघन जांच, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हुई पड़ताल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

लखीसराय में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान में वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई, ताकि अवैध शराब और नशीले पदार्थों का परिवहन रोका जा सके। पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की अपील की।

लखीसराय: रोको-टोको अभियान में पुलिस की सघन जांच, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हुई पड़ताल

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, मद्य पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से विगत रात्रि विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत दोपहिया, चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही वाहनों की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि उनमें शराब, नशीले पदार्थ अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री का अवैध परिवहन न हो रहा हो।

देर रात तक चले अभियान के दौरान यात्रियों की पहचान भी सत्यापित की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अवैध कारोबार पर रोक लगाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। जांच के दौरान लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों एवं अवैध कारोबार से जुड़े तत्वों में हड़कंप देखा गया, जबकि आम लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।