Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Launches Night Patrol to Curb Rising Crime in Lakhisarai
लखीसराय : रात्रि पैदल गश्त और ‘रोको-टोको अभियान’ से अपराध पर सख्ती

लखीसराय : रात्रि पैदल गश्त और ‘रोको-टोको अभियान’ से अपराध पर सख्ती

संक्षेप:

लखीसराय में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में रात्रि पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। इसमें अवैध शराब और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Jan 29, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार की रात सभी थानाध्यक्षों एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रि पैदल गश्ती की गई। इस दौरान मद्य-पदार्थों एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर रोक लगाने तथा अपराध-नियंत्रण को लेकर विशेष ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों एवं सीमावर्ती मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पैदल गश्ती के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पुलिसकर्मी सी टी भी बजाते हुए चल रहे थे वहीं, वाहन जांच के दौरान बिना कागजात चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अभियान के कारण देर रात तक शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनी रही, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब, हथियारों की तस्करी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से रात्रि गश्ती और ‘रोको-टोको अभियान’ चलाकर अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखें। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के सामंजस्य से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;