लखीसराय: रात्रि गश्ती में पुलिस की सख्ती, संदिग्धों की हुई जांच

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

लखीसराय में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने शनिवार रात विशेष गश्ती अभियान चलाया। अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त की और पुलिसकर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। मद्य पदार्थों और अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने के लिए 'रोको-टोको अभियान' भी चलाया गया।

लखीसराय: रात्रि गश्ती में पुलिस की सख्ती, संदिग्धों की हुई जांच

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार की रात्रि पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा गश्ती, ओडी. और डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बलों की जांच की। रात्रि गश्ती के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता, तैनाती और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि रात्रि के समय सभी संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनी रहे। इसी क्रम में मद्य पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलेभर में ‘रोको-टोको अभियान’ भी चलाया गया। अभियान के तहत कई प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों के कागजातों की जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।