बांका : हरदिया अपहरण मामले में एसडीपीओ ने परिजनों से की पूछताछ
बांका। एक संवाददाता जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया गांव में लगभग दो

बांका। एक संवाददाता जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया गांव में लगभग दो सप्ताह पूर्व हुए अपहरण मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बेलहर एसडीपीओ ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली। इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी सघन छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित बरामद किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


