लखीसराय: निरीक्षण में पुलिस बल की गश्त की तत्परता जांची

Mar 10, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार ने सोमवार को गश्ती के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जांच की, साथ ही उन्हें संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। नियमित गश्ती से अपराध नियंत्रण को बढ़ावा देने की बात कही गई।

लखीसराय: निरीक्षण में पुलिस बल की गश्त की तत्परता जांची

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को प्रातः गश्ती के दौरान पुलिस निरीक्षक विजय कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की जांच की। इस दौरान उन्होंने गश्ती, ओ.डी. तथा डायल-112 सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस निरीक्षक ने संबंधित थाना क्षेत्रों में तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी की स्थिति की जानकारी ली और सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने गश्ती दलों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान डायल-112 सेवा की तत्परता की भी जांच की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि नियमित गश्ती और पुलिस बल की सतर्कता से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के औचक निरीक्षण समय-समय पर किए जाते हैं, ताकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।