पैसे देकर खाता खुलवाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह की तलाश में बाहर जाएगी पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

नाथनगर और मधुसूदनपुर से गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं 20 मामले

पैसे देकर खाता खुलवाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह की तलाश में बाहर जाएगी पुलिस

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। ऑनलाइन ठगी में म्यूल खाता का इस्तेमाल करने और पैसे का लोभ देकर जरूरतमंद से बैंकों में खाता खुलवाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीम दूसरे राज्य जाएगी। साइबर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भदौरिया के रहने वाले सुभाष भारती, नाथनगर पीपरपांती के रहने वाले दिनेश कुमार सोनी और तिलकामांझी के मुंदीचक के रहने वाले राजा साह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध के 20 मामले दर्ज हैं।पुलिस की जांच में पता चला है कि दिनेश कुमार सोनी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक में खाता खुलवाया और मुंदीचक के राजा साह को पासबुक व एटीएम कुछ पैसे लेकर बेच दिया।

यह भी पता चला कि गरीब, अशिक्षित और बेरोजगारों को पैसे का प्रलोभन देकर उनसे बैंक में खाता खुलवाते थे और उस खाते का साइबर ठगी के पैसे को ट्रांसफर करने में इस्तेमाल करते थे। साइबर पुलिस जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दूसरे राज्य जा सकती है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।