Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Hunt for Gang Members Involved in Brown Sugar Dispute in Bhagalpur
भागलपुर : जेल भेजे गए बदमाशों के गिरोह की हो रही तलाश

भागलपुर : जेल भेजे गए बदमाशों के गिरोह की हो रही तलाश

संक्षेप:

भागलपुर में पुलिस ने ब्राउन शुगर के पैसे को लेकर विवाद में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ पकड़े गए आरोपियों में आनंद कुमार वर्मा, रौशन हरि, तुषार कुमार, आनंद यादव और आकाश कटारिया शामिल हैं। पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Feb 10, 2026 12:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर। हथियार के साथ पकड़े जाने पर जेल भेजे गए बदमाशों के गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मौलानाचक मेला मैदान में ब्राउन शुगर की तस्करी के पैसे को लेकर विवाद में घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पहुंचे थे। पुलिस ने हथियार के साथ जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था उनमें मुंगेर के असरगंज का आनंद कुमार वर्मा, बरारी का रौशन हरि, इशाकचक का तुषार कुमार, जोगसर का आनंद यादव और इशाकचक का ही आकाश कटारिया शामिल हैं। उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें