रामधनी यादव का शव पहुंचा घर, बड़ी संख्या में तैनात रही पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बेटियां गुरुवार को अंतिम संस्कार करना चाहती थीं पुलिस ने कहा आज ही करें, समझाने

रामधनी यादव का शव पहुंचा घर, बड़ी संख्या में तैनात रही पुलिस

सुल्तानगंज। निज संवाददाता नप कार्यालय में हुए गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव के बुधवार को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों (पुत्री )को सुपुर्द कर दिया। जैसे ही उसका शव पुत्री लेकर बायपास रोड स्थित आवास पर पहुंची वैसे ही लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती की गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने अति शीघ्र दाह संस्कार करने का निर्देश दिया।मृतक रामधनी यादव की पुत्री ने गुरुवार की सुबह दाह संस्कार करने की बात कही।

लेकिन पुलिस के समझने के बाद वह बात मान गई और दाह संस्कार कराने को तैयार हो गई। इसके बाद दाह संस्कार की सारी तैयारियां प्रारंभ कर दिया गया है। संवाद प्रेषण तक अर्थी नहीं उठी थी। इधर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू और उप मुख्य पार्षद नीलम देवी के आवास पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर आने जाने वाले व्यक्ति पर नजर रख रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।