वृद्ध के शव की हुई पहचान
सुल्तानगंज में बस स्टैंड के सामने एक अर्धनिर्मित मकान के बरामदा में 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। परिजनों ने शव की पहचान बिंदा बिंद के रूप में की। वह अपने मित्र के साथ उज्जैन की यात्रा पर थे और वहां बिछड़ गए थे। पुलिस ने परिवार से संपर्क कर उन्हें सूचित किया।

सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बस स्टैंड बजरंगबली स्थान के सामने अर्धनिर्मित मकान के बरामदा की सीढ़ी पर पड़ा एक साठ वर्षीय वृद्ध का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया था। बुधवार को यूपी से परिजन आकर उसकी पहचान की। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल से उसके घर संपर्क किया। भाई, पुत्र और दामाद पहुंचकर शव की पहचान कर ली। मृतक के पुत्र सुनिल कुमार ने शव की पहचान बिंदा बिंद, (60 वर्ष) अहिरौरा, थाना बारा सागवा, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश यूपी के रूप में किया है। बताया कि वह अपने मित्र के साथ उज्जैन के लिए निकले थे।
वहां वह बिछुड़ गए थे। इसी बीच सुल्तानगंज थाने से फोन आया। प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि अज्ञात शव का उनके परिजनों द्वारा पहचान कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


