Bhagalpur News: किशनगंज: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: अर्राबाड़ी पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किशोरझाड़ा में चार डबल डाला ट्रैक्टरों को जब्त किया। इन ट्रैक्टरों के चालक हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बालू का अवैध खनन और उसका परिवहन किया जा रहा है।

Bhagalpur News: किशनगंज: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

Bhagalpur News: पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अर्राबाड़ी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष कनक लता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशोरझाड़ा स्थित जूट फैक्टरी के समीप छापेमारी कर बालू से लदे चार डबल डाला ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से चारों ट्रैक्टर चालकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन और परिवहन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, थाना अध्यक्ष कनक लता को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के किशोरझाड़ा इलाके में बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से उसका परिवहन किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह टीम गठित कर किशोरझाड़ा स्थित जूट फैक्टरी के समीप वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान बालू लदे चार डबल डाला ट्रैक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया और उनके चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। हिरासत में लिए गए चालकों की पहचान फारूक (34), पिता इब्राहिम, निवासी कोल्था पुल, थाना पोठिया; नाजिर (19), पिता शमीमुद्दीन, निवासी छतरगाछ, थाना पहाड़कट्टा; मनोज पासवान (20), पिता रामचंद्र पासवान, थाना पहाड़कट्टा तथा मो. तस्लीम (24), पिता अख्तरुद्दीन, निवासी छतरगाछ के रूप में हुई है।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों ट्रैक्टरों पर बालू लदा हुआ था और उसके परिवहन से संबंधित कागजात नहीं दिखा सकी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि बालू कहां से खनन कर लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त