सहरसा: दुकान में छिपा कर रखे शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Mar 29, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सलखुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माठा मोड़ पर स्थित एक किराना दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान 28 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गईं। आरोपी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सहरसा: दुकान में छिपा कर रखे शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

सलखुआ। गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शनिवार रात माठा मोड़ स्थित सलखुआ गोठ वार्ड-3 में एक किराना दुकान पर छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान से ब्लू स्ट्रोक कंपनी की 180 एमएल की 28 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल 5.4 लीटर, बरामद की। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष ने किया, जिसमें अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार सहित पुलिस बल शामिल रहा। डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथुन कुमार उर्फ मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।