Bhagalpur News: किशनगंज : नैनभिट्ठा में घर से 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, गृहस्वामी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: दिघलबैंक थाना पुलिस ने सतकौआ पंचायत के नैनभिट्ठा गांव में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी की। पुलिस ने 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया और आरोपी गृहस्वामी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Bhagalpur News: किशनगंज : नैनभिट्ठा में घर से 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, गृहस्वामी गिरफ्तार

Bhagalpur News: दिघलबैंक (किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक थाना पुलिस ने शनिवार को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतकौआ पंचायत के नैनभिट्ठा गांव में छापेमारी कर 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर के धंधे में संलिप्त आरोपी गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, नैनभिट्ठा गांव में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे नशीले पदार्थों का कारोबार किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

इसके बाद टीम ने शनिवार को सतकौआ पंचायत के नैनभिट्ठा गांव पहुंचकर सूचना के आधार पर राजू कुमार गणेश के घर पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर में छिपाकर रखा गया 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं मौके से गृहस्वामी राजू कुमार गणेश को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस ने बरामद ब्राउन शुगर को जांच के लिए आवश्यक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा है। थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज : नैनभिट्ठा में घर से 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, गृहस्वामी गिरफ्तार