कटिहार: कटिहार में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तीन थाना क्षेत्रों से 21 आरोपी गिरफ्तार

Feb 28, 2026 04:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कटिहार में पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तीन थाना क्षेत्रों में 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सालमारी क्षेत्र से 10, कोढ़ा से 7 और आजमनगर से 4 लोग नशे की हालत में पकड़े गए। सभी पर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नशे के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।

कटिहार: कटिहार में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तीन थाना क्षेत्रों से 21 आरोपी गिरफ्तार

कटिहार,एक संवाददाता। पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार और सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान सालमारी थाना क्षेत्र में नशे की हालत में कुल 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, कोढ़ा थाना पुलिस ने भी विशेष अभियान चलाकर नशे की हालत में 7 लोगों को धर दबोचा।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्ती और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान यह सफलता मिली। इसी क्रम में आजमनगर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में यह संदेश गया है कि नशा करने और फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त है और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।