Bhagalpur News: लखीसराय : 24 घंटे में लखीसराय पुलिस की कार्रवाई, 12 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: लखीसराय में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में 24 घंटे में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें हत्या और शराब मामलों के अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने 139 लीटर देशी और 1.02 लीटर विदेशी शराब जब्त की। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Bhagalpur News: लखीसराय : 24 घंटे में लखीसराय पुलिस की कार्रवाई, 12 गिरफ्तार

Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी और लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात विशेष अभियान चलाया गया। विगत 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से जारी कार्रवाई विवरणी के अनुसार, हत्या के कांड में एक, हत्या के प्रयास के मामले में एक तथा शराब बिक्री एवं परिवहन के मामले में चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। शराब सेवन के मामले में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा विभिन्न मामलों में पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 29 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि तीन अभियुक्तों को रिकॉल के आधार पर मुक्त किया गया। शराब बरामदगी में पुलिस ने 139 लीटर देशी शराब और 1.02 लीटर विदेशी शराब जब्त की। वहीं, वाहन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 61 हजार रुपये शमन राशि वसूल की गई। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराब के अवैध कारोबार पर रोक और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय : 24 घंटे में लखीसराय पुलिस की कार्रवाई, 12 गिरफ्तार