Police Conducts Hotel Checks Ahead of BPSC Exam Candidates Face Accommodation Struggles लखीसराय : बीपीएससी परीक्षा कों लेकर होटलों की जांच, परीक्षार्थियों को नहीं मिले कमरे, स्टेशन और मंदिर बना सहारा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Conducts Hotel Checks Ahead of BPSC Exam Candidates Face Accommodation Struggles

लखीसराय : बीपीएससी परीक्षा कों लेकर होटलों की जांच, परीक्षार्थियों को नहीं मिले कमरे, स्टेशन और मंदिर बना सहारा

लखीसराय । एक प्रतिनिधि बीपीएससी की संयुक्त 71वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शुक्रवार की

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 13 Sep 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
लखीसराय : बीपीएससी परीक्षा कों लेकर होटलों की जांच, परीक्षार्थियों को नहीं मिले कमरे, स्टेशन और मंदिर बना सहारा

लखीसराय । एक प्रतिनिधि बीपीएससी की संयुक्त 71वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शुक्रवार की रात नगर थाना और कवैया थाना पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों और लॉज की जांच की। पुलिस टीम ने इस दौरान होटलों के रजिस्टरों की गहन जांच की और ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यह जांच अभियान चलाया गया। इधर, शनिवार को होने वाली परीक्षा के लिए शुक्रवार की शाम से ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी लखीसराय पहुंचने लगे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण शहर के सभी होटल और लॉज पूरी तरह भर गए। कई परीक्षार्थियों को रुकने के लिए कमरे नहीं मिले।

ऐसे में उन्हें स्टेशन के वेटिंग रूम, प्लेटफार्म और मंदिरों के चबूतरे का सहारा लेना पड़ा। परीक्षार्थियों ने रातभर खुले आसमान के नीचे या स्टेशन के वेटिंग हॉल में गुजारी। सुबह नित्यक्रिया और शौच जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बावजूद वे परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचे और परीक्षा में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान यही स्थिति देखने को मिलती है। पर्याप्त होटल और लॉज न होने के कारण बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। कई बार परीक्षार्थियों को मजबूरी में सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर रात गुजारनी पड़ती है। हालांकि, जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का दावा किया है। फिर भी ठहरने की समस्या से जूझ रहे परीक्षार्थियों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।