भागलपुर : चौक चौराहों पर चेकिंग,एटीएम की सुरक्षा पर नजर

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर। मादक पदार्थ और अवैध हथियार की तस्करी पर नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में

भागलपुर : चौक चौराहों पर चेकिंग,एटीएम की सुरक्षा पर नजर

भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : मादक पदार्थ और अवैध हथियार की तस्करी पर नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में रख पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की भी जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस शहर के विभिन्न इलाके में स्थित एटीएम की सुरक्षा का भी जायजा लेने पहुंची। एटीएम में लगे सीसीटीवी का जायजा लिया गया। सुरक्षा गार्ड से भी जानकारी ली गई। हाल के दिनों में पुलिस ने शहरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कई आरोपियों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।