हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
Mar 03, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों

पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में होली के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च टड़वा, दुलदुलिया, सुंदरपुर, शेरमारी, फौजदारी, शाहाबाद, सलेमपुर, हाजीपुर, कीर्तनियां, दुबौली, जगदीशपुर मोड़ आदि स्थानों से होता हुआ थाने लौटा। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों से अपील की कि पर्व शांतिपूर्वक मिल-जुलकर मनाएं और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसी प्रकार, ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में भी फ्लैग मार्च निकाला गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


