कटिहार: वाहन जांच अभियान में चार लाख से अधिक जुर्माना वसूला
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरकटिहार, एक संवाददाता पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान

कटिहार, एक संवाददाता पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 4 लाख 16 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, ओवरलोडिंग तथा अन्य नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान एक ऑटो, तीन मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक ट्रैक्टर और 100 बोरा मक्का भी बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


