Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Clash with Market Residents in Viral Video from Dhola Bajja
ढोलबज्जा पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

ढोलबज्जा पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

संक्षेप:

नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार में गश्ती पुलिस और बाजार वासियों के बीच नोकझोंक और हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी और एक कार सवार के बीच तीखी बहस होती है, जो हाथापाई में बदल जाती है। अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Jan 17, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नवगछिया, निज संवाददाता। ढोलबज्जा बाजार में गश्ती पुलिस और बाजार वासियों के बीच नोकझोंक और हाथपाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों और एक कार सवार व्यक्ति के बीच पहले तीखी बहस होती है, जो देखते ही देखते बढ़कर हाथापाई में तब्दील हो जाती है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में मौजूद लोग दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करते भी नजर आ रहे हैं, लेकिन स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रहती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सुमन ने कहा कि यह वीडियो कल के जाम के दौरान का ही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामला उसी समय खत्म कर दिया गया है।