बांका: विशेष छापेमारी में आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका में आनंदपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया। वह थाना कांड संख्या 102/25 का नामजद अभियुक्त है। उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

बांका: विशेष छापेमारी में आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

बांका। आनंदपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान थाना कांड संख्या 102/25 के अभियुक्त मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुख्तार अंसारी, पिता रफीद अंसारी, ग्राम सुरंगी, थाना आनंदपुर, जिला बांका का निवासी बताया गया है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 118(2), 109(1), 3(5) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।